यूपी में ठंड का असर: स्कूलों में अवकाश और बदला समय
बरेली में कक्षा 1 से 8 तक 20 दिसंबर तक स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बरेली जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
लखनऊ और बाराबंकी में स्कूलों का समय बदला
सीतापुर, बदायूं और शाहजहांपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ और बाराबंकी में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
लखनऊ-बाराबंकी में नया टाइम टेबल
लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। वहीं बाराबंकी में कक्षा 8 तक के विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
