Fog Alert: अगले 5 दिन भयंकर कोहरा, उत्तर भारत में मौसम का कहर

0 डेक्स अपडेट


Fog Alert: अगले 5 दिन भयंकर कोहरा, उत्तर भारत में मौसम का कहर

दिल्ली, यूपी से पंजाब तक छाई कोहरे की सफेद चादर

उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तक गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में दृश्यता घटकर मात्र 5 से 20 मीटर तक पहुंच गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही घने से अत्यधिक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और हवाई व रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।



बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, 5 दिन तक रहेगा असर

कोहरे के साथ-साथ बर्फीली हवाओं ने भी ठंड बढ़ा दी है, जिसे पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों तक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी के 50 से अधिक जिलों में कोहरा और शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 और 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में सुबह के समय घने से अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। यूपी के बरेली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत 50 से अधिक जिलों में शीत लहर का भी अनुमान है। साथ ही हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी की आशंका जताई गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.