बैंक खातों में फंसे 8903 करोड़ रुपये, जाने कैसे मिलेगा आप को...
सिद्धार्थनगर में आयोजित हुई ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ संगोष्ठी
सिद्धार्थनगर जनपद में लावारिस बैंक खातों में फंसी भारी-भरकम राशि को वास्तविक दावेदारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को आंबेडकर सभागार में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह ने की।
3.07 करोड़ खातों में जमा हैं 8903.64 करोड़ रुपये
सीडीओ बलराम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों में कुल 3 करोड़ 7 लाख 48 हजार 779 अनक्लेम्ड खातों में लगभग 8903.64 करोड़ रुपये जमा हैं। यह राशि पूरी तरह सुरक्षित है और खाताधारक या उनके उत्तराधिकारी आवश्यक केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
जानकारी के अभाव में नहीं हो पाता दावा
सीडीओ ने कहा कि अनक्लेम्ड डिपॉजिट के मामलों में जागरूकता की भारी कमी है। बैंक जमा, बीमा पॉलिसी, राष्ट्रीय बचत योजनाएं और म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों की जानकारी न होने के कारण लोग अपनी ही पूंजी का दावा नहीं कर पाते। उन्होंने नागरिकों से सरकार के उद्गम (UDGAM) पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी जमा राशि की स्थिति जांचने की अपील की।
आरबीआई ने प्रक्रिया को बनाया आसान
संगोष्ठी में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक जे.एस. कालरा ने बताया कि आरबीआई की “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” योजना के तहत बिना दावे वाले खातों की प्रक्रिया को सरल किया जा रहा है। सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने बेनामी और लावारिस खातों से जुड़े कानूनों की भी विस्तृत जानकारी दी।
